50 हजार से अधिक पेंशनधारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा: रेखा गुप्ता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 05, नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के 50 हजार से अधिक पेंशनधारियों के लिए सोमवार को कैशलेस मेडिकल सुविधा की शुरुआत की गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जल बोर्ड के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए इस सुविधा का उद्घाटन किया।
इस सुविधा की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे थे। योजना के तहत दिल्ली जल बोर्ड ने राजधानी के कई अस्पतालों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।कार्यक्रम में दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा, जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय और दिल्ली के मेयर प्रवेश शाही भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों और हितों पर ध्यान दे रही है। उन्होंने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि मौजूदा सरकार आम लोगों के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है।
बाइट: रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली(वीडियो कैप्शन: दिल्ली जल बोर्ड के 50 हजार से अधिक पेंशनधारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा शुरू की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत इस सुविधा का उद्घाटन किया।)