50 साल के व्यक्ति को महिला ने 35 चप्पल जड़े: लखनऊ में 500 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पिटने के बाद माफी मांगी - Lucknow News
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →लखनऊ में एक महिला ने छेड़छाड़ के विरोध में 50 साल के व्यक्ति को डेढ़ मिनट में 35 से ज्यादा चप्पल जड़े। वह भागने लगा तो उसे करीब 500 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर भीड़ जुट गई। आरोपी ने महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगी। इस पर महिला ने उसे माफ कर दिया और पुलिस से शिकायत नहीं की। घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कैसरबाग थाना क्षेत्र के लालबाग में हुई।
घटना का वीडियो सामने आया है। महिला ने बताया कि वह भाई को टिफिन देने जा रही थी। रास्ते में करीब 50 साल के व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की। इससे उन्हें गुस्सा आ गया और चप्पल निकालकर उसकी पिटाई कर दी। महिला ने बताया कि पिटने के बाद उस व्यक्ति ने माफी मांगी। दोबारा किसी के साथ ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया।
महिला ने कहा कि वह अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहती हैं। लेकिन वह चाहती हैं कि महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों का तत्काल विरोध होना चाहिए। इससे वह दोबारा ऐसी गंदी हरकत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। स्रोत: Dainik Bhaskar