व्यापार

500 रुपए से 5 करोड़ तक, नमक-रोटी खाने वाली महिला कैसे बनी 'अचार क्वीन'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
500 रुपए से 5 करोड़ तक, नमक-रोटी खाने वाली महिला कैसे बनी 'अचार क्वीन'

कहते हैं कि अगर इंसान के अंदर कुछ करने का जुनून हो, तो मुश्किल से मुश्किल हालात में भी सफलता हासिल की जा सकती है. दिल्ली की रहने वाली कृष्णा यादव इसकी एक मिसाल हैं.

कभी उनके परिवार के पास खाने के लिए सब्जियां खरीदने तक के पैसे नहीं थे. हालात इतने खराब हो गए थे कि परिवार को नमक और रोटी खाकर गुजारा करना पड़ता था.

लेकिन आज वही कृष्णा यादव अपने अचार के कारोबार से हर साल 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रही हैं. उनकी ये कहानी बताती है कि छोटी शुरुआत भी बड़े बिजनेस में बदल सकती है.

नमक-रोटी खाकर किया गुजारा

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक कृष्णा यादव उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव दौलतपुर में पली-बढ़ीं.

उन्हें कभी औपचारिक शिक्षा लेने का मौका नहीं मिला था. शादी के बाद वो बुलंदशहर में रहने लगीं. उनके पति ट्रैफिक पुलिस में काम करते थे, लेकिन बाद में उनकी नौकरी चली गई.

इसके बाद उन्होंने गाड़ियों की खरीद-बिक्री का कारोबार शुरू किया, लेकिन इसमें भी नुकसान हुआ.

परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें अपने दो मकान बेचने पड़े.

घर में सब्जियां खरीदने तक के पैसे नहीं बचते थे. ऐसे में कृष्णा और उनका परिवार नमक और रोटी खाकर दिन गुजारने को मजबूर हो गया.

500 रुपये से की शुरुआत जब परिवार के सामने आर्थिक संकट बढ़ गया, तो कृष्णा ने दिल्ली जाने का फैसला किया.

वो अपने पति और तीन बच्चों के साथ सिर्फ 500 रुपये लेकर दिल्ली पहुंचीं और अपने पिता के घर रहने लगीं.

उन्होंने नौकरी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पढ़ाई नहीं होने के कारण उन्हें काम नहीं मिला. उनके पति को भी नौकरी नहीं मिल रही थी. इसके बाद दोनों ने खेती-बाड़ी का काम शुरू किया.

इसी दौरान कृष्णा की जिंदगी में एक ऐसा मौका आया, जिसने उनकी किस्मत बदल दी.

एक ट्रेनिंग ने बदली जिंदगी

कृष्णा ने बताया कि एक दिन उन्होंने टीवी पर किसानों के लिए चलाए जा रहे एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में देखा.

इस कार्यक्रम में फलों और सब्जियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।