56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग,15 न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर

रायपुर, 20 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पीएससी के जरिए चयनित छप्पन नए सिविल जजों की नियुक्ति के संग ही 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग आदेश जारी किए हैं।
हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आदेशों और अधिसूचनाओं के तहत हायर ज्यूडिशियल सर्विस और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के कई जजों के तबादले किए गए हैं। नव-नियुक्त अधिकारियों को 29 अगस्त तक अपनी पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं