खेल

6,6,6,6,6,6... CSK के खिलाड़ी ने बरपाया कहर, 234 का स्ट्राइक रेट; अकेले जिताया मैच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
6,6,6,6,6,6... CSK के खिलाड़ी ने बरपाया कहर, 234 का स्ट्राइक रेट; अकेले जिताया मैच

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने 234 के स्ट्राइक रेट से दमदार नाबाद पारी खेलकर टीम को अकेले दम पर मैच जिता दिया. नामीबिया में इन दिनों ट्राई सीरीज खेली जा रही है. शनिवार (29 अगस्त) को विंडहोक में सीरीज दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया.

ब्रेविस की दमदार बैटिंग की बदौलत अफ्रीका ने मुकाबले में 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए.

टीम के लिए ओपनर ब्रायन बेनेट ने 4 चौके और 1 छक्की की मदद से 34 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. तादिवानाशे मारुमानी ने 30 रन बनाए. बाकी कोई बल्लेबाज 25 रन का भी आंकड़ा नहीं छू सका. चेज करते हुए अफ्रीका ने सिर्फ 13.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली. Player of The Match 🏆

Another statement performance from Dewald Brevis! Producing a match winning innings to power #TheProteas to a commanding victory over Zimbabwe. 👏🇿🇦

Back to back fifties and another display of destructive batting as Brevis continues to find the runs. 💪 pic.twitter.com/DUtStwTr3d Proteas Men (@ProteasMenCSA) August 29, 2026

यह भी पढ़ें: W,W,W,W,W,W...

पांच साल से बाहर, अब 6 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाज ने बरपाया कहर ब्रेवि

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।