खेल

6,6,6,6,6,6... युवराज सिंह ने जड़े 6 छक्के, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
6,6,6,6,6,6... युवराज सिंह ने जड़े 6 छक्के, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2026) में शनिवार को इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मैच खेला गया. इंडिया चैंपियंस ने यह मैच 46 रनों से जीता.

इंडियन टीम ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बनाए थे. जवाब में कंगारू टीम 16.2 ओवर में 150 रनों पर ढेर हो गई.

इंडिया चैंपियंस के लिए कप्तान युवराज सिंह ने 44 गेंद में 71 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के निकले.

इंडिया चैंपियंस के लिए नमन ओझा और अंबाती रायडू पारी की शुरुआत करने आए. रायडू तीन गेंद में एक चौके की मदद से चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फिर तीन नंबर पर स्टुअर्ट बिन्नी को भेजा गया.

बिन्नी 9 गेंद में एक चौके और एक छ्क्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए. रायडू को बेन हेल्फेनहास और बिन्नी को बेन लॉग्लिन ने आउट किया.

नमन ओझा 26 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए.

उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला. नमन को भी बेन लॉग्लिन ने आउट किया. फिर कप्तान युवराज सिंह ने मोर्चा संभाला. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर धोया. युवी ने 44 गेंद में 71 रनों की तूफानी पारी खेली.

इश दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और छह छक्के निकले.

यूसुफ पठान ने भी 37 रनों की तूफानी पारी खेली. 20 गेंद की अपनी पारी में यूसुफ ने एक चौका और चार छक्के लगाए.

उनके भाई इरफान पठान सिर्फ एक रन ही बना सके. अंत में ऋषि धवन ने खूब धोया. धवन ने सिर्फ 12 गेंद में 35 रन बना डाले. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और चार छक्के निकले.

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान उस्मान ख्वाजा 00 और तीन नंबर पर आए बेन डंक 06 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद डार्सी शॉर्ट और जो बर्न्स ने भारतीय गेंदबाजों को खूब धोया.

दोनों ने 9वें ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया था. शॉर्ट 28 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए. उनके बल्ले से 4 चौके और 7 छक्के निकले. वहीं बर्न्स ने 32 गेंद में 45 रनों की शानदार पारी खेली.

बर्न्स ने चार छक्के लगाए.

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तू चल

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के एक प्रमुख मैच के बारे में है, जहाँ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया और युवराज सिंह ने 71 रन बनाते हुए 6 छक्के मारे। यह विषय खेल प्रेमियों के लिए खास है क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का निर्णायक क्षण है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की जीत को दर्शाती है, जिससे टीम को विश्व स्तर पर मान्यता मिलती है और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ क्रिकेट के प्रति उत्साह और राष्ट्रीय गर्व को प्र

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।