व्यापार

60 दिन रोज 9 घंटे सोकर लड़की ने जीते 9 लाख, Wakefit कंपनी का कमाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
60 दिन रोज 9 घंटे सोकर लड़की ने जीते 9 लाख, Wakefit कंपनी का कमाल

क्या आपने कभी सुना है कि किसी को सोने के बदले में लाखों रुपये मिल रहे हैं? नहीं सुना होगा ना! लेकिन ऐसा हाल ही में हुआ है.

दरअसल मुंबई की एक महिला हर रोज 9 घंटे सोकर करीब 10 लाख रुपये जीते हैं. आप भी ये खबर सुनकर हैरान रह गए हैं ना? आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला.

दरअसल इस महिला ने एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, ये प्रतियोगिता घर और नींद से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी वेकफिट (Wakefit) ने आयोजित की थी.

कंपनी का मकसद लोगों को अच्छी और पूरी नींद के महत्व के बारे में जागरूक करना है.

किसने जीता इनाम? वेकफिट के द्वारा आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में मुंबई की जिनिया चटर्जी (Jiniya Chatterjee) विजेता बनीं.

उन्हें 9.6 लाख रुपये का इनाम और कंपनी की ओर से छुट्टियां बिताने का मौका मिला.

इस कॉम्पिटीशन को जीतने के लिए जिनिया ने 60 दिनों तक हर रोज 9 घंटे की नींद ली और 10 लाख रुपये जीत.

इस कॉम्पिटीशन में जिनिया के साथ और भी प्रतिभागी थे.

फाइनल में उन्हें दूसरे प्रतिभागियों के साथ कई तरह के टास्क पूरे करने पड़े.

इन टास्क के जरिए उनकी याददाश्त, ध्यान देने की क्षमता और अच्छी नींद के लिए सही माहौल तैयार करने की कला को परखा गया.

फाइनल में शामिल दूसरे प्रतिभागियों में रत्नागिरी के मणिकंदन, मेहक खोट और हैदराबाद के करीम खान शामिल थे.

क्या है वेकफिट की स्लीप इंटर्नशिप?

वेकफिट ने लोगों को अच्छी नींद के प्रति जागरूक करने के लिए 'स्लीप इंटर्नशिप' शुरू की है.

इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले लोगों को करीब 60 दिनों तक अपनी नींद का ध्यान रखना होता है.

इसमें सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि अपनी नींद की आदतों को सुधारना और कुछ मजेदार गतिविधियों में हिस्सा लेना भी शामिल है.

इस प्रतियोगिता के पांचवें सीजन में देशभर से 2 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था. इनमें से कई चरणों की जांच और इंटरव्यू के बाद 10 लोगों को चुना गया.

इनमें से चार प्रतिभागी फाइनल तक पहुंचे.

ये भी पढ़ें: <a href="h

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।