60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में आजीवन कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को परिवहन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अध्याय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा के ...
📡 स्रोत: NewsData.io