60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा

31 अगस्त 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा और देहरादून शहर में दस पिंक ई-बसें संचालित करने की घोषणा की है। इस योजना का लाभ प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बुजुर्ग महिलाओं के लिए रोडवेज की बस में सफर निशुल्क सफर और ई-पिंक बसों के संचालन से शहरी क्षेत्र की महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देहरादून में ई-बस संचालन के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी यह योजना शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हमेशा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार हर उम्र की महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि रोडवेज की बस में निशुल्क यात्रा और पिंक ई बस सेवा के जरिए महिलाएं, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगी।