62 नवनियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खनिज संपदा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है और प्रदेश की आर्थिक समृद्धि में खनिज क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नवनियुक्त 62 खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि खनि निरीक्षक पारदर्शिता और दक्षता के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं और खनिज राजस्व बढ़ाने में योगदान दें।
प्रमुख सचिव खनिज साधन विवेक पोरवाल ने बताया कि प्रदेश में खनिजों से होने वाली आय बढ़कर 12 हजार करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2026-27 में 72 खनि निरीक्षकों की नियुक्ति की पहल की गई है। प्रदेश में आठ कोयला ब्लॉकों में उत्पादन शुरू हो चुका है। छतरपुर में हीरा और सिंगरौली में स्वर्ण अयस्क से जुड़े कार्य भी जारी हैं।
------- होल्डअप साउंड
62 नवनियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र
खनिज आय बढ़कर 12 हजार करोड़ रुपये 8 कोयला ब्लॉकों में उत्पादन शुरू
छतरपुर में हीरा खोज का अन्वेषण जारी