70वीं राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू:एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सवाई माधोपुर में आज से 70 वीं राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसे लेकर पुलिस लाइन मैदान पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर काना राम और एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया।
इस दौरान खिलाड़ियों को खेल नियमों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की दिलाई गई। एक सप्ताह तक चलेगी प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानटाउन के संयोजन में किया जा रहा है। 17 वर्ष में 44 टीमों के 528 खिलाड़ी और 19 वर्ष में 43 टीमों 516 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
इस टूर्नामेंट में राजस्थान के विभिन्न जिलों से कुल 1044 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चार स्थानों पर हो रहे हैं मुकाबले 70 वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के मैच चार जगह आयोजित हो रहे हैं। यह मैच पुलिस लाइन मैदान, दशहरा मैदान, फतेह पब्लिक स्कूल मैदान और सेंट एन्सलम्स स्कूल मैदान पर आयोजित किए जा रहे।
खिलाड़ियों की सुविधा और प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए शारीरिक शिक्षकों की टीम ने कुल पांच खेल मैदान तैयार किए हैं। आज इन टीमों के हुए मुकाबले आज 17 वर्ष वर्ग में डीग और बूंदी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बूंदी विजेता रही। इसी तरह डूंगरपुर और भरतपुर के बीच मुकाबले में डूंगरपुर विजयी रही।
वहीं कोटपूतली बहरोड़ और करौली के बीच मुकाबले में कोटपूतली विजयी रही। बांसवाड़ा और झालावाड़ के बीच मुकाबले में बांसवाड़ा विजयी रही। बारां और बालोतरा के बीच मुकाबले में बारां की टीम विजेता रही। 19 वर्ष में आज तीन मुकाबले खेले गए। यहां टोंक और डूंगरपुर के बीच मुकाबले में डूंगरपुर विजयी रही।
इसी तरह दौसा और चूरू के बीच हुए मुकाबले में दौसा विजयी रही। कोटपूतली बहरोड़ और खैरथल तिजारा के बीच मुकाबले में कोटपूतली विजयी रही।
📡 स्रोत: NewsData.io