71 की उम्र में चिरंजीवी की फिटनेस का जलवा, 'काका' में दिखेगा नया अंदाज

साउथ के स्टार चिरंजीवी ने 22 अगस्त 2026 को अपना 71 वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने अपनी फिटनेस से ये साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, वो आज भी अपने से कम उम्र की एक्टर्स को टक्कर देते नजर आते हैं. 71 की उम्र में भी फिट हैं चिरंजीवी
चिरंजीवी लगातार वर्कआउट करते हैं और उनका यह जुनून सिर्फ खुद को फिट रखने तक सीमित नहीं था. वो आज भी अपनी फिल्म्स में डिमांडिंग रोल्स के लिए खुद को प्रिपेयर करते हुए दिखते हैं. उनके वर्कआउट रूटीन में पॉवरलिफ्टिंग, स्ट्रेंथ एक्सरसाइज और कंडीशनिंग वर्कआउट भी शामिल हैं.
वह वर्कआउट के साथ-साथ अपने स्टैमिना, स्ट्रेंथ, और मोबिलिटी को भी मेंटेन करते नजर आते हैं. यही डेडिकेशन की झलक उनकी आने वाली फिल्म 'काका' में भी दिख सकती है. चिरंजीवी अपनी वर्कआउट से रिलेटेड चीजें सोशल मीडिया पर अक्सर डालते रहते हैं.
कुछ समय पहले उनका एक वर्कआउट वीडियो सामने आया जिसमें वह रोप एक्सरसाइज और स्ट्रेंथिंग ट्रेनिंग करते नजर आए थे. इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर दर्शकों का काफी ध्यान खींचा. चिरंजीवी का मानना है कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर को एक्टिव रखना और भी जरुरी हो जाता है.
चिरंजीवी के साथ काम कर चुके एक्टर हर्षवर्धन ने भी उनकी फिटनेस और डेडिकेशन की तारीफ की और कहा चिरंजीवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी डेडिकेटेड हैं और उनके लिए खुद को फिट रखना दिखावे की बात नहीं हैं.
ये भी पढ़ें:-'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा 'जना नायकन' का रिकॉर्ड, अब करेगी 'धुरंधर 2' का शिकार?
NDTV से बातचीत में डॉ संजय रैना ने बताया कि 71 की उम्र में चिरंजीवी का इतना एक्टिव रहना ये एक मेडिकल फैक्ट दिखता है. <span
📡 स्रोत: ABP Live Film