देश

758वें कलियर उर्स में व्यवस्था कायम करने में जुटी पुलिस, हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही

लेखक: Sarwar Siddiqui अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
758वें कलियर उर्स में व्यवस्था कायम करने में जुटी पुलिस, हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही

मेला इंचार्ज कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय, जायरीनों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी

पिरान कलियर। 758वें उर्स मेले में जायरीनों की बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। मेले में हुड़दंग एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कई हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद कई लोगों को जेल भेजा गया। मेले में बड़ी संख्या में जायरीनों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि उर्स में आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई

मेला इंचार्ज कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मेले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संभालने में लगातार सक्रिय है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उर्स के दौरान शांति व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

पुलिस की ओर से हुड़दंग और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से मेले में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का संदेश गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मी लगातार तैनात हैं।

प्रशासन का कहना है कि उर्स के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

S
Sarwar Siddiqui

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।