खेल

80 मिनट नॉन-स्टॉप स्केटिंग, खेलो भारत बुक रिकॉर्ड में दर्ज किया गया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
80 मिनट नॉन-स्टॉप स्केटिंग, खेलो भारत बुक रिकॉर्ड में दर्ज किया गया

नारायणपुर| स्केटिंग अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही। अबूझमाड़ के बच्चों ने भी खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाई। नारायणपुर के विश्व दीप्ति स्कूल में 16 अगस्त को 80 मिनट नॉन-स्टॉप स्केटिंग इवेंट हुआ। 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेलो भारत बुक रिकॉर्ड के तहत बुक रिकॉर्ड बना। यह कार्यक्रम नारायणपुर में पहली बार हुआ।

कोच आर. बलराम पुरी ने बताया, आयोजन में कक्षा 4 तक के बच्चे भी शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड के लिए करीब एक महीने तक रोज अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान कुछ बच्चों को चोट लगी। बच्चों ने हिम्मत नहीं छोड़ी। आयोजन में उतरकर जज्बा दिखाया। 80 मिनट तक लगातार स्केटिंग बच्चों के लिए चुनौती रही।

रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों में सुशांत कुमार, झरना ठाकुर, चित्रांश सिंह, युवांश साहू, तनिष्क उसेंडी, भव्या उसेंडी, मो सलमान, मयंक देवांगन, अद्विक राठौर, शौर्य साहू, हेल्ली लकड़ा आदि शामिल थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।