80 वर्ष की उम्र में सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
80 वर्ष की उम्र में सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार, सांस लेने में तकलीफ के साथ-साथ ब्रेन और हृदय संबंधी समस्याओं के कारण रांची के निजी अस्पताल में थीं इलाजरत।
Short Headline: 80 वर्ष की उम्र में सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
08 अक्टूबर, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली। वे 80 वर्ष की थीं। रूपी सोरेन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं।
उन्हें 18 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ के साथ-साथ ब्रेन और हृदय संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार रात उनका निधन हो गया। स्वर्गीय रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा।