अपराध

800-KM दूर अयोध्या से घूस लेने पहुंचे, 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार: सीकर में 3 दिन रुके, 2.80 लाख रुपए रिश्वत लेकर जाते समय ACB ने पकड़ा - Sikar News

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
800-KM दूर अयोध्या से घूस लेने पहुंचे, 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार:  सीकर में 3 दिन रुके, 2.80 लाख रुपए रिश्वत लेकर जाते समय ACB ने पकड़ा - Sikar News

सीकर में ACB टीम ने अयोध्या (UP) साइबर पुलिस के SI और 3 कॉन्स्टेबल को 2.80 लाख रुपए रिश्वत लेकर जाते समय पकड़ा। तीनों पुलिसकर्मी साइबर ठगी के आरोपी से घूस लेकर अयोध्या लौट रहे थे।

पीड़ित की सूचना पर ACB टीम ने मंगलवार दोपहर सीकर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने अपनी कार से ACB टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की भी कोशिश की।

सीकर के युवक के खिलाफ आयोध्या साइबर ठगी का मामला दर्ज था। मामले को रफा-दफा करने के लिए 8 लाख रुपए मांगे थे, 4 लाख रुपए पहले ले चुके थे।

अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव,सोहन और पवन त्रिपाठी 800 किमी दूर से रिश्वत लेने आए थे। एसीबी टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सीकर ACB के ASP विजय सिंह ने बताया- तीनों आरोपी परिवादी से रिश्वत लेने 3 दिन पहले सीकर आए थे। रिश्वत के रुपए लेकर अयोध्या लौट रहे थे। परिवादी की सूचना पर सीकर ACB टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था।

सीकर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को गाड़ी को रोका। इसके बाद चेकिंग के दौरान उनके पास से रिश्वत के 2.80 लाख रुपए मिले। पूछताछ में तीनों आरोपी रकम के बारे में बता नहीं पाए।

तीनों ने एसीबी की गाड़ी को अपनी कार से टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। एसीबी टीम ने सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव,सोहन और पवन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी टीम ने आरोपियों से रिश्वत के रुपए बरामद कर लिए।मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगी थी रिश्वत

ASP विजय सिंह ने बताया- सीकर जिले के रहने वाले परिवादी ने एसीबी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि 2024 में उसके खिलाफ अयोध्या के साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी। मामले में पुलिसकर्मी 4 लाख रुपए पहले ले चुके थे। अब केस को रफा-दफा करने के नाम पर चार लाख की डिमांड की। इसके बाद 2.80 लाख रुपए में सेटलमेंट हुआ। आरोपियों ने अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने की बात कही।

Source: Dainik Bhasker [ https://www.bhaskar.com/g/local/rajasthan/sikar/news/sikar-up-cyber-police-si-bribe-trap-acb-action-138763676.html ]

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।