82 लाख की जमीन 18 लाख में डील का आरोप, DSP नेहा पच्चीसिया पर FIR

कटनी में पदस्थ सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. विभागीय जांच के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कुठला थाने में DSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि हत्या के आरोपी के परिवार पर दबाव बनाकर करीब 82.86 लाख रुपये की गाइडलाइन वाली जमीन कम कीमत में रजिस्ट्री कराई गई.
📡 स्रोत: NewsData.io