व्यापार

8th Pay Commission: 18000 से सीधे 70000 हो सकती है आपकी सैलरी, किस्मत बदलेगा वेतन आयोग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
8th Pay Commission: 18000 से सीधे 70000 हो सकती है आपकी सैलरी, किस्मत बदलेगा वेतन आयोग

8th Pay Commission की सिफारिशों का इंतजार कर्मचारी वर्ग कर रहा है. इसकी लगातार हो रही बैठकों से कर्मचारी वर्ग और पेंशनर्स की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं. इसी बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी जोरों से चर्चा चल रही है. कर्मचारियों को उम्मीद है कि फिटमेंट फैक्टर तय होने के बाद उनकी मिनिमम सैलरी बढ़कर 70 हजार तक हो सकती है.

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की नजर भी फिलहाल फिटमेंट फैक्टर पर ही है. हालांकि इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. लेकिन अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के अनुमान और मांगों के आधार पर सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है.

ये भी पढ़ें: महंगी होगी CNG और PNG! बायोगैस के नए नियमों से लगेगा झटका 70 हजार तक हो सकती है बेसिक सैलरी?

दरअसल फिटमेंट फैक्टर ही वो गुणक है, जिसके आधार पर मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है. जैसे अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.10 रहता है, तो नई बेसिक सैलरी करीब 37,800 रुपये होगी.

वहीं, अगर फिटमेंट फैक्टर 3.83 तय होता है, तो यही बेसिक सैलरी बढ़कर करीब 68,940 रुपये हो सकती है। अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर कितना वेतन? 7वें वेतन आयोग में लेवल-1 के कर्मचारी की मिनिमम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है. इसके आधार पर अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर में नई बेसिक सैलरी कुछ इस तरह हो सकती है:

फिटमेंट फैक्टर संभावित नई बेसिक सैलरी 1.83 32,940 रुपये

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।