व्यापार

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी ही बेसब्री से है. जिसकी बैठकें अलग- अलग राज्यों में लगातार चल रही हैं.

अक्टूबर के महीने में बेंगलुरु और मुंबई में अलग- अलग बैठकें होने जा रही हैं. जिनमें फिटमेंट फैक्टर, DA, HRA आदि को लेकर चर्चा हो सकती है.

इसी बीच एक सवाल ये भी है कि क्या बेसिक सैलरी को तय करने के लिए केवल फिटमेंट फैक्टर ही काफी है या कुछ और भी? तो आइये जानते हैं कि बेसिक सैलरी को तय करने के लिए और क्या- क्या चाहिए.

सिर्फ फिटमेंट फैक्टर ही नहीं है काफी

दरअसल 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है.

फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल मौजूदा बेसिक पे को नई बेसिक पे में बदलने के लिए किया जाता है.

हालांकि, नई बेसिक सैलरी तय करने में सिर्फ फिटमेंट फैक्टर ही अकेला आधार नहीं होगा. बल्कि इस पर कई और भी चीजों का असर पड़ेगा. जैसे:

मौजूदा बेसिक सैलरी

महंगाई भत्ता (DA)

महंगाई और रहने का खर्च

पे मैट्रिक्स और वेतन स्तर

भत्ते और दूसरे लाभ

सरकार की वित्तीय क्षमता

अभी तय नहीं हुआ फिटमेंट फैक्टर

बता दें कि फिलहाल 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है.

कर्मचारी संगठनों की ओर से 3.833 और 4.0 जैसे अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी गई है, लेकिन ये मांगें हैं, सरकार या आयोग का अंतिम फैसला नहीं.

इसलिए अभी 2.75, 3.0, 3.5 या 3.833 जैसे किसी भी आंकड़े के आधार पर मिलने वाली सैलरी को पक्की नई बेसिक सैलरी नहीं माना जा सकता.

अंतिम रकम 8वें वेतन आयोग की सिफारिश और सरकार की मंजूरी के बाद ही तय होगी.

अक्टूबर में होनी हैं दो बैठकें

बता दें कि 8वें वेतन आयोग की अगली बैठक 7 और 8 अक्टूबर को

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के इंतज़ार में केंद्रीय कर्मचारियों की बेसब्री बढ़ रही है। आयोग के निर्णय से फिटमेंट फैक्टर, DA, HRA और बेसिक सैलरी पर नई दिशा तय होगी। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे सरकारी कर्मचारियों की आय और जीवन स्तर को प्रभावित करेगा। आयोग के निर्णय से वेतन संरचना में बदलाव आने से कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा और प्रेरणा पर असर पड़ेगा। आम जनता पर इसका असर भी स्पष्ट है, क्योंकि बेहतर वेतन से कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता और नागरिकों क

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।