व्यापार

8th Pay Commission: कम नहीं है 2.1 फिटमेंट फैक्टर, गजब की मिलेगी सैलरी हाइक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
8th Pay Commission: कम नहीं है 2.1 फिटमेंट फैक्टर, गजब की मिलेगी सैलरी हाइक

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से केंद्रीय कर्मचारी कर रहे हैं. इसे लेकर इन कर्मचारियों की काफी सारी उम्मीदें भी हैं. इन उम्मीदों के बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी लगातार कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि फिटमेंट फैक्टर से ही सैलरी हाइक तय होती है.

वैसे तो कर्मचारी संगठनों की मांग है कि 2.57 से लेकर 2.86 तक फिटमेंट फैक्टर कर दिया जाए. हालांकि सरकार इस पर नहीं मानती है और फिटमेंट फैक्टर 2.1 भी रखती है तो भी इन कर्मचारियों की अच्छी खासी सैलरी बढ़ेगी. आइये बताते हैं कैसे?

ये भी पढ़ें: सस्ती हो रही अब चीनी, एक झटके में 18% तक गिर गए दाम 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

7वें वेतन आयोग ने कर्मचारियों का मिनिमम बेसिक पे 18 हजार रुपये कर दिया है. तो अब 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों में यदि 2.1 फिटमेंट फैक्टर कर दिया जाएगा तो इसी के आधार पर सैलरी हाइक होगी. यहां जानें इसका गणित: 18,000x2.1 = 37,800 रुपये आसान भाषा में समझें तो: मौजूदा बेसिक = 18,000 रुपये

8वें वेतन आयोग में अनुमानित बेसिक = 37,800 रुपये बेसिक में अंतर = 19,800 रुपये सिर्फ बेसिक देखें तो बढ़ोतरी 110% है, यानी नई बेसिक मौजूदा बेसिक की 2.1 गुना होगी. कितनी होगी असली सैलरी हाइक?

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये असली सैलरी हाइक नहीं है. कर्मचारी को अभी सिर्फ 18 हजार रुपये बेसिक नहीं मिलता. इसके ऊपर DA भी मिलता है. इसलिए नई सैलरी की तुलना 18 हजार रुपये से नहीं बल्कि मौजूदा बेसिक के साथ DA से भी होना चाहिए. यही वजह है कि 2.1 फिटमेंट फैक्टर को सीधे 110 प्रतिशत सैलरी बढ़ोतरी मानना गलत होगा. <strong

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।