व्यापार

8वें वेतन आयोग में देरी हुई तो कितना मिलेगा एरियर? 50 हजार बेसिक का समझें पूरा हिसाब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
8वें वेतन आयोग में देरी हुई तो कितना मिलेगा एरियर? 50 हजार बेसिक का समझें पूरा हिसाब

8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है. आयोग फिलहाल अलग-अलग कर्मचारी संगठनों और दूसरे हितधारकों से सुझाव ले रहा है.

सरकार ने आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया है. ऐसे में नई सैलरी लागू होने में अभी समय लग सकता है.

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर नई सैलरी देर से लागू होती है तो क्या कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर मिलेगा?

और अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 50,000 रुपए है तो उसे कितना पैसा मिल सकता है?

1 जनवरी 2026 से लागू हुआ तो क्या होगा?

सरकार के मुताबिक 8वें वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है.

लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि जनवरी 2026 से ही नई सैलरी बैंक खाते में आनी शुरू हो जाएगी.

आयोग को रिपोर्ट तैयार करने में समय लगेगा और उसके बाद सरकार की मंजूरी और लागू करने की प्रक्रिया होगी.

अगर सरकार बाद में नई सैलरी को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी करती है, तो जनवरी 2026 से नई सैलरी लागू होने के बीच का अंतर एरियर के रूप में मिल सकता है.

यानी देरी जितनी ज्यादा, एरियर की समय उतना ही लंबा.

अब 50 हजार बेसिक का हिसाब समझिए

मान लीजिए किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 50,000 रुपए है. 7वें वेतन आयोग के तहत अभी बेसिक के ऊपर DA अलग से मिलता है.

जनवरी 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों का DA 60% हुआ था. यानी 50,000 रुपए बेसिक पर DA करीब 30,000 रुपए बैठता है. इस हिसाब से 80,000 रुपए महीना हुआ.

अब मान लेते हैं कि 8वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो सीधे 1,28,500 रुपए में से 50,000 रुपए घटाकर 78,500 रुपए को एरियर नहीं माना जा सकता है.

ये सही नहीं है, क्योंकि मौजूदा सैलरी में DA पहले से मिल रहा है और नए वेतन ढांचे में DA के साथ उसका अलग व्यवहार हो सकता है.

2.57 फिटमेंट फैक्टर हुआ तो कितना अंतर होगा?

मौजूदा बेसिक सैलरी अगर 50,000 रुपए है और DA 30000 र

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।