व्यापार

94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी बैंक शाखा से 35 करोड़ रुपए गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

कई खाताधारकों ने अपनी जमा रकम में कथित गड़बड़ी की शिकायत की है, जिनमें सबसे ज्यादा पीड़ित किसान हैं.

आरोप है कि लोगों की सालों की बचत और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से बड़ी रकम उनकी अनुमति के बिना दूसरे खातों में भेज दी गई.

ग्राहकों का कहना है कि उन्हें न तो ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली और न ही समय रहते कोई अलर्ट आया. मामले में बैंक कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है.

किसी के खाते में 39 लाख, तो किसी की जमा रकम हुई कम

मामले में एक खाताधारक हनीफ खान ने दावा किया कि उनके खाते में करीब 39 लाख रुपये थे, लेकिन बाद में यह रकम खाते में दिखाई नहीं दी.

उनका कहना है कि उन्होंने पैसे ट्रांसफर करने के लिए न तो किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और न ही उन्हें बैंक से कोई मैसेज मिला.

वहीं, किसान विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खाते में पहले करीब 87 से 88 लाख रुपये थे, लेकिन अब केवल एक लाख रुपये बचे हैं. यह रकम उन्हें जमीन के मुआवजे के रूप में मिली थी.

एक अन्य किसान ने दावा किया है कि उनके बैंक अकाउंट में 94 लाख रुपए थे, लेकिन अब सिर्फ 16 हजार रुपए ही बचे हैं.

एक अन्य शिकायत में विनीत भाटी नाम के किसान ने आरोप लगाया कि 25 लाख रुपये उनके खाते में भेजने के बजाय किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए.

उन्होंने पुलिस के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई है.

किसान सबसे ज्यादा प्रभावित

यह मामला ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा से जुड़ा है.

कम से कम 16 खाताधारकों ने आरोप लगाया है कि उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट और बचत खातों से करीब 35 करोड़ रुपये की रकम कथित तौर पर निकाल ली गई या दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई. शिकायत क

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।