99 पदकों से चमका मेरठ रेंज, पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →99 पदकों से चमका मेरठ रेंज, पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया मान गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित; सात को उत्कृष्ट और 92 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक मेरठ। उल्लेखनीय, सराहनीय सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने मेरठ रेंज के 99 पुलिसकर्मियों को पदक से सम्मानित किया है।
इनमें सात पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक और 92 को अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक प्रदान किए गए हैं। पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों को डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीआईजी ने बताया कि मेरठ रेंज के मेरठ, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों में पुलिस कुख्यात, इनामी और संगठित अपराध में शामिल बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसके साथ ही पीड़ितों की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई और जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। सात पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक पाने वालों में बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान, हापुड़ के एसआई लिपिक दीपक चंद, हेड कांस्टेबल मितेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल शांतनु मलिक, बुलंदशहर के हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार और आरक्षी चालक रविंद्र तथा मेरठ के आरक्षी चालक नेत्रपाल तेवतिया शामिल हैं।
92 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक डीआईजी के अनुसार रेंज के चारों जिलों के 92 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें सबसे अधिक पुलिसकर्मी मेरठ जिले के हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की वीरता, अदम्य साहस और उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए वर्ष 2025-26 के लिए ये पदक प्रदान किए गए हैं।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी पदक विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
📡 स्रोत: NewsData.io