9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह-2026 का उद्घाटन करेंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 22 सितंबर 2026
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह-2026 का उद्घाटन करेंगे। पांच दिन के इस आयोजन का विषय है- जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन। जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार, नीदरलैंड्स और जर्मनी साझेदार देश के रूप में तथा देश के 14 राज्य इसमें भाग लेंगे। छह केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को भी साझेदार के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
इस दौरान 25 सितंबर तक चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी भी आयोजित होगी, जिसमें टिकाऊ और जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और समाधानों को प्रदर्शित किया जाएगा। पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा दूसरा अंतरराष्ट्रीय वॉश सम्मेलन 2026 भी आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छता और जन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा होगी। आयोजन में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग, जल सुरक्षा, जलवायु संबंधी जोखिम, आधुनिक तकनीक, सामुदायिक भागीदारी और जल बुनियादी ढांचे के लिए नए वित्तीय मॉडल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जायेगा।