राज्य

आधार प्रमाणीकरण में बिहार को स्टेट प्रगति अवॉर्ड

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आधार प्रमाणीकरण में बिहार को स्टेट प्रगति अवॉर्ड

Marking : Lead All

आधार प्रमाणीकरण में बिहार को स्टेट प्रगति अवॉर्ड

UIDAI ने आधार प्रमाणीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को ‘State Pragati Award’ से सम्मानित किया। राज्य में रोज पांच लाख से अधिक प्रमाणीकरण हो रहे हैं।

01 अक्टूबर , पटना (पटना , बिहार) : आधार प्रमाणीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को ‘State Pragati Award – Best Authentication Turnaround’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान 29 सितंबर को कोलकाता में आयोजित पांचवें ‘आधार संवाद’ के दौरान प्रदान किया गया।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण के क्षेत्र में बिहार के प्रदर्शन की विशेष सराहना की गई और राज्य को देश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में मान्यता मिली। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य में डिजिटल सेवाओं के प्रभावी और सुगम क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मंत्री के अनुसार, बिहार में प्रतिदिन पांच लाख से अधिक आधार प्रमाणीकरण किए जा रहे हैं। बड़े स्तर पर आधार प्रमाणीकरण का समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन डिजिटल सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने में सहायक है। बिहार सरकार का आधार प्रमाणीकरण ढांचा भी नागरिकों की पहचान के सत्यापन के लिए UIDAI की प्रमाणीकरण व्यवस्था का उपयोग करता है।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सम्मान से राज्य में नागरिक-केंद्रित, सुरक्षित, पारदर्शी और प्रभावी डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि UIDAI ने 29 सितंबर को कोलकाता में आयोजित ‘आधार संवाद’ में आधार आधारित सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए कई नई पहलों की भी घोषणा की। कार्यक्रम में 600 से अधिक नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया।

इस स्टोरी फोल्डर में :

फोटो

Caption : UIDAI ने आधार प्रमाणीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को ‘State Pragati Award’ से सम्मानित किया। राज्य में रोज पांच लाख से अधिक प्रमाणीकरण हो रहे हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।