राजनीति

आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस:दिशा सालियान के पिता बोले- 7 दिन में माफी मांगें, इनके बयानों से जांच पर सवाल खड़े हुए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस:दिशा सालियान के पिता बोले- 7 दिन में माफी मांगें, इनके बयानों से जांच पर सवाल खड़े हुए

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और NCP (SP) नेता व महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों नेताओं से उनके बयानों को वापस लेने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और 500 करोड़ रुपए का हर्जाना देने की मांग की गई है।

दोनों को इसके लिए 7 दिन का समय दिया गया है। 28 साल की दिशा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। उनकी 8 जून 2020 को मुंबई की एक बिल्डिंग से गिरने के कारण मौत हुई थी। दिशा की मौत के 6 दिन बाद 14 जून एक्टर सुशांत सिंह की भी मौत हो गई थी। पिता का आरोप- न्याय की मांग को राजनीतिक बताया सतीश सालियान की ओर से भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख के बयानों से उनकी बेटी की मौत की दोबारा जांच की मांग करने की उनकी कोशिशों को राजनीतिक बताया गया।

नोटिस में कहा गया है कि सतीश अपनी बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनके इस प्रयास को राजनीतिक मकसद से जोड़ना उनकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने वाला है। नोटिस में दोनों नेताओं से ‘बिना शर्त, स्पष्ट और सार्वजनिक माफी’ मांगने की बात कही गई है। यह माफी प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया के जरिए सार्वजनिक करने के साथ ही उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट करने की मांग की गई है।

रिपोर्टों के मुताबिक, वीडियो के जरिए कम से कम 3 मिनट की माफी की मांग भी की गई है। आदित्य बोले- दिशा से कभी मिला ही नहीं यह नोटिस आदित्य ठाकरे के 16 सितंबर के बयान के बाद आया है। CBI की FIR में नाम आने के बाद आदित्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि वह दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और उनकी कोई जान-पहचान नहीं थी।

उन्होंने कहा कि पिछले करीब 6 साल से राजनीतिक और निजी वजहों से उनका नाम दिशा की मौत से जोड़ा जा रहा है। आदित्य ने इसे बिना सबूत का अभियान बताते हुए कहा कि इससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की दोबारा जांच आधिकारिक एजेंसियों को बिना राजनीतिक हस्तक्षेप और व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप के करनी चाहिए।

देशमुख के बयान पर भी आपत्ति कानूनी नोटिस में अनिल देशमुख के पुराने बयान का भी जिक्र किया गया है। नोटिस के मुताबिक, 23 मार्च 2025 को देशमुख ने दिशा सा

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख पर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है, जिसमें उनसे बयान वापस लेने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग है। यह विषय राजनीतिक मानहानि और सार्वजनिक वक्तव्यों की कानूनी जिम्मेदारी पर प्रकाश डालता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें दो प्रमुख राजनेताओं के खिलाफ भारी आर्थिक दावा है, जो राजनीतिक विवादों को नई दिशा देता है और मीडिया एवं सार्वजनिक चर्चा को बढ़ाता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि राजनीतिक संवाद में अधिक सतर्कता

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।