राजनीति

आदिवासी बच्चों की मौत के मामलों की हो निष्पक्ष जांच: अनुराधा राणा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आदिवासी बच्चों की मौत के मामलों की हो निष्पक्ष जांच: अनुराधा राणा

अगस्त 11, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की अध्यक्ष एवं विधायक अनुराधा राणा ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जनजातीय क्षेत्र में पिछले करीब दो माह के दौरान बीमारी से बच्चों की कथित मौत के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने राज्यपाल को पत्र भेजकर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

अनुराधा राणा ने कहा कि जांच में स्वास्थ्य सुविधाओं, पोषण, चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और समय पर उपचार जैसे सभी पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक मामले के वास्तविक चिकित्सकीय और प्रशासनिक कारण सामने लाने तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की भी अपील की गई है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे लारजे ने जनजातीय क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने, पर्याप्त चिकित्सक, दवाइयां और जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने गंभीर और कुपोषित बच्चों की तत्काल जांच, नि:शुल्क उपचार और पोषण सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग की गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।