राज्य

आग बुझाना छोड़ BJP विधायक की कार धो रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी, सिंगरौली में सरकारी मशीनरी का ऐसा दुरुपयोग?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आग बुझाना छोड़ BJP विधायक की कार धो रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी, सिंगरौली में सरकारी मशीनरी का ऐसा दुरुपयोग?

Singrauli BJP Mla Car Wash Video: सिंगरौली में बीजेपी विधायक रामनिवास शाह के सरकारी आवास के बाहर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से उनकी इनोवा कार धोने का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में तीन कर्मचारी फायर ब्रिगेड के पाइप से कार पर पानी डालते नजर आ रहे हैं. इसके बाद सरकारी मशीनरी के निजी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

सिंगरौली नगर निगम की कमिश्नर सविता प्रधान ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है. विधायक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका जवाब नहीं मिल सका. अब वीडियो की जांच और संबंधित पक्षों की सफाई के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी. हालांकि न्यूज18 इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है.

📡 स्रोत: News18 Hindi MP

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi MP पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।