आगामी त्योहारों, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों के क्रम में पुलिस आयुक्त ने गोष्ठी आहूत करकिया विस्तृत समीक्षा।

स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज। रिजर्व पुलिस लाइन प्रयागराज स्थित त्रिवेणी सभागार में पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
गोष्ठी में कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं संबंधित शाखा प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष Google Meet के माध्यम से गोष्ठी से जुड़े।
पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया द्वारा आगामी रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बारावफात सहित अन्य महत्वपूर्ण अवसरों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस प्रबंधन, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, ई-साक्ष्य, लंबित विवेचनाओं एवं अपराध नियंत्रण से बारावफात ...
📡 स्रोत: NewsData.io