राजनीति

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने में जुटीं बीजेपी-काँग्रेस

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 17, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दल संगठनात्मक स्तर पर रणनीतियां बनाने और तैयारियों में जुट गई हैं। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय दीपकमल शिमला में प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकोष्ठों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के 20 प्रमुख प्रकोष्ठों की आगामी चुनावों में भूमिका और रणनीति पर मंथन किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार 20 अगस्त को शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और ज़िला कांग्रेस अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने बताया कि बैठक के लिए प्रत्येक जिला अध्यक्षों के अब तक के कामकाज का पूरा ब्यौरा मांगा गया है।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।