आगरा में अग्रसेन जयंती पर महिला संगीत और मेहंदी उत्सव:11 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा, बैंड-बाजों संग दिखेंगी आकर्षक झांकियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →हाथों में मेहंदी, मंगल गीतों की गूंज और प्रतियोगिताओं में उत्साह। कुछ ऐसा माहौल शनिवार को सेवला स्थित अग्रधाम सेवा सदन में देखने को मिला। अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत महिला संगीत और मेहंदी उत्सव आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, दीपक सजाओ, मेहंदी और क्ले से मूर्ति बनाने जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन और रानी माधवी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाए गए। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में मंजू गुप्ता, अंशु अग्रवाल, मिल्की अग्रवाल और तरुण अग्रवाल शामिल रहे। सभी विजेताओं को 11 अक्टूबर को होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के मंच पर सम्मानित किया जाएगा। बाइक रैली निकालकर दिया महोत्सव का निमंत्रण महोत्सव के तहत सुबह बाइक रैली के माध्यम से आमंत्रण यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा डिफेंस एस्टेट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुई और क्षेत्र में भ्रमण करते हुए इटौरा स्थित प्रिंस होटल पर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में संयोजिका मीनू गोयल, सोनाली बंसल, सारिका सिंघल, सपना बंसल, आरती, अंजू, रेखा, निशा, रजनी, रीना, मधु, गायत्री मित्तल, आशा, संध्या, श्वेता, प्रिया और सीमा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा के संरक्षक भगवान दास बंसल, अध्यक्ष दिनेश चंद्र बंसल, अशोक मित्तल, संजीव मित्तल और संजय सिंघल ने बताया कि 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे महाराजा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा डिफेंस एस्टेट स्थित दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए श्री अग्रधाम सेवा सदन, सेवला पहुंचेगी।
यहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाइक रैली में उपाध्यक्ष अशोक मित्तल, महामंत्री संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष सतीश, एडवोकेट दिनेश अग्रवाल, समन्वयक संदीप मित्तल, मुख्य संयोजक राजेश मित्तल, राकेश गोयन, शुभम सिंघल, अंकित जिंदल, बृजमोहन गोयल, पियूष मंगल, विकास गोयल, सौरव गर्ग और विनय गोयल सहित संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
📡 स्रोत: NewsData.io