व्यापार

आगरा में बालयोगी का नाव चलाकर प्रदर्शन:बोले-विधायक का नाम छोटे, काम उतने ही खोटे, 800 करोड़ के बजट का हिसाब लेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आगरा में बालयोगी का नाव चलाकर प्रदर्शन:बोले-विधायक का नाम छोटे, काम उतने ही खोटे, 800 करोड़ के बजट का हिसाब लेंगे

आगरा के फतेहाबाद के गांव गुर्जा मेवली खुर्द में लंबे समय से जलभराव की समस्या के बीच सामाजिक कार्यकर्ता बाल योगी ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। वो नाव लेकर पहुंचे। उन्होंने कहाकि जिला पंचायत पर 800 करोड़ रुपए का बजट आया। मगर, उस रुपए का बंदरबांट हो गया। उन्होंने विधायक पर भी निशाना साधा।

कहा विधायक का नाम छोटे है, लेकिन काम उससे भी खोटे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रविवार सुबह बाल योगी गांव मेवली खुर्द पहुंचे। यहां पर लंबा समय से जलभराव की समस्या है। बाल योगी ने गली में भरे पानी में नाव चलाई। ग्रामीण भी उनके साथ पानी में खडे़ थे।

बाल योगी ने कहाकि भैया, नाव चल रही है गुर्जा गांव, मेवली खुर्द गांव में। जिला पंचायत पर इन गांवों के विकास के लिए 800 करोड़ रुपए आए हैं। मगर, विकास तो भूल जाओ, जो 2 महीना पहले बारिश हुई उसका पानी आज तक सड़कों से नहीं निकला है। गांव के लोग बच्चे, बड़े-बूढे़ और महिलाओं को निकलना मुश्किल है।

रोजाना अपनी जिंदगी अंधकार में डाल के यहां से निकलते हैं। विधायक शोक सभा में गाली देते हैं बाल योगी ने क्षेत्रीय विधायक छोटे लाल वर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि यहां के विधायक विकास की बात करने पर शोक सभा में भी गाली दे देते हैं। उनका नाम छोटे है, लेकिन काम उतने ही खोटे है।

उन्होंने चेतावनी दी कि गुर्जा के प्रधान और विधायक तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो आंदोलन किया जाएगा। 800 करोड़ रुपए बजट के एक-एक रुपए का हिसाब लिया जाएगा। जनता पूछेगी कि कैस नेताओं के पेट्रोल पंप बन जाते हैं।

विधायक शोक सभा में गुस्सा हो गए थे चार दिन पहले ठार रामदास निवासी स्याहीराम की कुछ दिन पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने विधायक के सामने रास्ता खराब होने की समस्या उठा दी। इस पर ही विधायक भड़क गए और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक एक व्यक्ति से यह कहते नजर आ रहे थे कि आंखें क्यों निकाल रहा है। वो महिलाओं पर भी भड़कते दिखाई दे रहे थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।