आगरा में 6 दिन बाद भी नहीं भरा गहरा गड्ढा:500 मीटर के दायरे में 3 स्कूल, यूनिवर्सिटी के पास हादसे का खतरा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →आगरा के पालीवाल पार्क में पानी की पाइपलाइन फटने से सड़क पर हुआ गहरा गड्ढा 6 दिन बाद भी नहीं भरा गया है। 15 फीट लंबे और 10 फीट गहरे गड्ढे के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को हादसे का डर सता रहा है। 24 अक्टूबर को पाइपलाइन फटने से सड़क धंस गई थी। जलकल विभाग ने पाइपलाइन तो ठीक कर दी, लेकिन गड्ढे को भरने का काम अब तक नहीं हुआ है।
गड्ढे से 500 मीटर के दायरे में 3 स्कूल हैं, जबकि करीब 50 कदम की दूरी पर आगरा यूनिवर्सिटी है। सुबह टहलने आने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोग चिंता जता रहे हैं। पाइपलाइन ठीक, लेकिन गड्ढा भरना भूला नगर निगम पालीवाल पार्क में 24 अक्टूबर को पानी की पाइपलाइन फटने से सड़क धंस गई थी।
इससे मौके पर करीब 15 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। जलकल विभाग ने पाइपलाइन की मरम्मत कर दी, लेकिन 6 दिन बीतने के बाद भी गड्ढा नहीं भरा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मरम्मत के बाद सड़क को ठीक नहीं करने से यहां हादसे का खतरा बना हुआ है।
स्कूल के बच्चों और यूनिवर्सिटी के छात्रों का निकलना गड्ढे से 500 मीटर के दायरे में तीन स्कूल हैं। वहीं, करीब 50 कदम की दूरी पर आगरा यूनिवर्सिटी है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और दूसरे लोग गुजरते हैं। स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों की आवाजाही भी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे से ही लोग पार्क में टहलने आने लगते हैं।
ऐसे में अंधेरे या कम रोशनी में किसी के गड्ढे में गिरने का खतरा बना रहता है। बैरिकेडिंग की जगह लगाए पेड़, शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि गड्ढे के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। कई जगह बैरिकेडिंग लगाने के बजाय पेड़ रख दिए गए हैं। लोगों का कहना है कि रास्ते से गुजरने वाले किसी व्यक्ति को गड्ढा दिखाई नहीं दिया, तो बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों के मुताबिक, इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी आश्वासन देकर चले जाते हैं। अब तक गड्ढा नहीं भरा गया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
📡 स्रोत: NewsData.io