देश

आगरा फोर्ट स्टेशन पर मिलेंगे नामी ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स:उत्तर मध्य रेलवे के DGM ने निरीक्षण के दौरान दिया आदेश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आगरा फोर्ट स्टेशन पर मिलेंगे नामी ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स:उत्तर मध्य रेलवे के DGM ने निरीक्षण के दौरान दिया आदेश

शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे के उप महाप्रबंधक (सामान्य) अतुल कुमार मिश्रा ने आगरा फोर्ट स्टेशन और रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर नामी ब्रांड्स के आउटलेट और वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (OSOP) स्टॉल्स की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए।

इसके अलावा उन्होंने वॉशरूम की गंदगी पर सख्त रुख अपनाते हुए सफाई व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। फोर्ट स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार (फर्स्ट एंट्री) का सौंदर्यीकरण होगा और स्टेशन को आकर्षक वॉल पेंटिंग्स से सजाने के लिए भी कहा। इसके अलावा डीजीएम मिश्रा ने आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

उन्होंने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, वेटिंग हॉल तथा स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वॉल पेंटिंग के कार्य को बेहतर एवं आकर्षक बनाने पर जोर दिया। रेलवे अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में बन रहे नए ब्लॉक और ऑपरेशन थिएटर का काम तय समय में पूरा करने का आदेश दिया।

इसके अलावा लैब टेस्टिंग, मेडिकल स्टोर, फिजियोथेरेपी और आयुर्वेदिक चिकित्सा जैसी सुविधाओं को अधिक सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को भटकना न पड़े। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर प्रसाद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) आरके.

बघेला, मंडल इंजीनियर तृतीय अनादि मित्तल, मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर शुभम अग्रहरि,स्टेशन निदेशक संतोष त्रिपाठी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजय कुमार गौतम, सहायक मंडल इंजीनियर बीएल. मीना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।