राज्य

आगरा में सुबह से छाये घने बादल:बूंदाबांदी के आसार, इस सप्ताह ऐसा ही रहेगा मौसम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आगरा में सुबह से छाये घने बादल:बूंदाबांदी के आसार, इस सप्ताह ऐसा ही रहेगा मौसम

आगरा में सोमवार सुबह से घने बादल छाये हुए हैं। हवा भी 5 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है। दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना बनी हुई है। सुबह गुलाबी ठंडक का अहसास रहा। इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहेगा। 3 अक्टूबर तक बादल छाये रहने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मानसून में 1% बारिश कम इस मानसून में बादल आगरा से रूठे रहे हैं। पिछले साढ़े तीन महीने से अधिक समय में कुछ ही दिन झमाझम बारिश हुई है, बाकी दिन सूखे ही निकले हैं। इसी का नतीजा है कि इस मानसून में आगरा में सामान्य 1% कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 527.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 524.4 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 3 मिमी बारिश कम हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में 7.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दिन का तापमान बढ़ा पिछले 4 दिनों से बादल छाये हुए हैं। बीच में एक-दो दिन बूंदाबांदी भी हुई।

इसके चलते तापमान में लगातार गिरावट रही। शनिवार को बूंदाबांदी और तेज हवाओं के बाद सितंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। हालांकि रविवार को थोड़ी राहत जरूर रही। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में 7.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। रविवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जोकि सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।