राज्य

आगरमालवा- भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर घायल

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आगरमालवा- भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर घायल

उज्जैन-गरोठ फोरलेन मार्ग पर ग्राम रामाखेड़ी के समीप आज मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आगरमालवा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसे में कार सवार सारिका पति श्यामलाल सेठ (40) और उनकी बेटी छवि (22), निवासी माहो, जिला हाथरस (उत्तरप्रदेश), की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं श्यामलाल सेठ और उनके रिश्तेदार सूरजपाल सेठ (50), निवासी अलीगढ़, घायल हुए हैं। हादसे के बाद मृतकों के शव बड़ौद की मर्चुरी में रखवाए गए हैं।

बड़ौद पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।