राज्य

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, फार्मेसी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, फार्मेसी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान - 100 से अधिक महादाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (फार्मेसी), स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा छठे नेशनल फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन यूनिक चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। इस वर्ष नेशनल फार्माकोविजिलेंस सप्ताह की थीम ‘फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना-सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक कदम’ रखी गई है। इसी उद्देश्य के अनुरूप आयोजित रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

शिविर में ‘100 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान’ किया। इस अवसर पर डीन डॉ.

के.

नागराजन ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है। एक यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और इससे कई लोगों के जीवन को बचाने में सहायता मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉ.

नसीरुद्दीन अहमद फारूकी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता समाज के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम समन्वयक सुश्री इरम राजपूत ने रक्तदान के लिए आगे आए विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के साथ-साथ समुदाय के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्तदान शिविर के आयोजन में सुश्री इरम राजपूत एवं श्रीमती मुस्कान भारद्वाज ने समन्वय किया।

शिविर का आयोजन डीन डॉ.

के. नागराजन के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष डॉ.

नसीरुद्दीन अहमद फारूकी के निर्देशन में किया गया। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। यूनिक चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से डॉ.

आमिर के साथ अकील सैफी, अर्शी, अशरा, ललित कुमार, अमान एवं अल्तमश राजपूत ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।