आईआईएस में राज्यपाल ने 'कांगड़ा कलम' आर्ट गैलरी और डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा का किया उद्घाटन, नए जिलों के लिए गठित आयोग का किया स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नए जिलों के लिए गठित आयोग का किया स्वागत, शिमला में टैगोर निवास के संरक्षण को एएसआई को लिखेंगे पत्र
अक्तूबर 15,शिमला (हिमाचल प्रदेश): शिमला स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी में हिमाचल की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्थान में स्थापित "कांगड़ा कलम: द पहाड़ी मिनिएचर आर्ट गैलरी" का राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शुभारंभ किया।
साथ ही भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का भी अनावरण किया।गैलरी के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटक हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति और लघु चित्रकला को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कांगड़ा कलम प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसे संरक्षित करना हमारा दायित्व है।
आर्ट गैलरी के माध्यम से पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति जानने का मौका मिलेगा। इस दौरान राज्यपाल ने शिमला में रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़े निवास स्थान के पुनरुद्धार के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)को पत्राचार करने की बात कही ताकि इस ऐतिहासिक स्थल का सर्वे करवाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
वहीं प्रदेश सरकार द्वारा नए जिलों के गठन की संभावनाएं तलाशने के लिए गठित 4 सदस्यीय आयोग की अधिसूचना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सोच-समझकर ही यह फैसला लिया होगा।उन्होंने कहा कि वे जनसंख्या के हिसाब से नए जिलों के गठन की संभावनाओं का समर्थन करते हैं। इससे प्रशासन जनता के और करीब पहुंचेगा।
कार्यक्रम में आईआईएस के निदेशक, शिक्षाविद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिमला स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी में नई ‘कांगड़ा कलम: द पहाड़ी मिनिएचर आर्ट गैलरी’ का उद्घाटन हुआ, जहाँ हिमाचल प्रदेश की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने इस पहल के साथ-साथ डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा भी स्थापित की, और नए जिलों के लिए गठित आयोग का स्वागत किया। यह कदम हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा, पर्यटन में वृद्धि होगी और जनता को