व्यापार

आईआईटी रुड़की और त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आईआईटी रुड़की और त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

13 अक्तूबर 2026, हरिद्धार (रूड़की): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की और त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन (टीआरएलएम) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी, डिजाइन नवाचार, कौशल विकास, ब्रांडिंग, उद्यमिता और डिजिटल बाजार तक पहुंच को एकीकृत कर पारंपरिक हथकरघा क्षेत्र को टिकाऊ और बाजारोन्मुख आजीविका तंत्र में बदलना है। तीन वर्ष की इस साझेदारी के तहत उत्तर त्रिपुरा, उनाकोटी और धलाई जिलों की 500 महिला स्वयं सहायता समूह बुनकरों को सशक्त बनाया जाएगा।

टीआरएलएम के सचिव अभिषेक सिंह ने कहा कि अनुसंधान को प्रयोगशाला से क्षेत्र तक ले जाना जरूरी है ताकि वास्तविक चुनौतियों का समाधान हो सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।