राज्य

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थी प्रियांशु शर्मा को प्रतिष्ठित एफएचआरएआई उत्कृष्टता पुरस्कार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

वाराणसी में एफएचआरएआई के 56वें वार्षिक अधिवेशन के दौरान मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

अगस्त 02, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन (आईएचएम) हमीरपुर में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 2023-26 के विद्यार्थी प्रियांशु शर्मा को संस्थान के शैक्षणिक टॉपर के रूप में प्रतिष्ठित एफएचआरएआई उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 21 से 23 अगस्त तक ताज गंगेज, वाराणसी में आयोजित एफएचआरएआई के 56वें वार्षिक अधिवेशन के दौरान प्रियांशु शर्मा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रियांशु शर्मा ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, निरंतर मेहनत और समर्पण के आधार पर संस्थान में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर यह सम्मान हासिल किया है। प्रियांशु शर्मा ने इसके लिए अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा आईएचएम हमीरपुर के समस्त स्टाफ के मार्गदर्शन, सहयोग एवं निरंतर प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संस्थान में प्राप्त शैक्षणिक ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनके व्यक्तित्व और पेशेवर क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हमीरपुर के एडीसी एवं आईएचएम हमीरपुर के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार गर्ग और संस्थान के समस्त अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने प्रियांशु शर्मा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।