खेल

आईएनएस त्रिशूल 24वें भारत-फ्रांस समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ में भाग लेने फ्रांस के टूलॉन पहुंचा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आईएनएस त्रिशूल 24वें भारत-फ्रांस समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ में भाग लेने फ्रांस के टूलॉन पहुंचा

आईएनएस त्रिशूल भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच चौबीसवें समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ में भाग लेने के लिए फ्रांस के टूलॉन पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अभ्यास में बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर गतिविधियाँ होंगी। इनमें क्रॉस-डेक दौरे, परिचालन संबंधी बातचीत और खेल गतिविधियाँ शामिल हैं। इन गतिविधियों से दोनों नौसेनाओं को अनुभव और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने, अंतर-संचालन बढ़ाने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के अवसर मिलेंगे। मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत और फ्रांस के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी को रेखांकित करता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।