राज्य

'आईफोन के लिए खुदकुशी की बात अफवाह':महाराष्ट्र खाई हादसे पर परिवार बोला- वो चाहता था परिवार साथ रहे, 3 की मौत हुई थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'आईफोन के लिए खुदकुशी की बात अफवाह':महाराष्ट्र खाई हादसे पर परिवार बोला- वो चाहता था परिवार साथ रहे, 3 की मौत हुई थी

महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता-बेटे और मां की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है। पहले सामने आया था कि बेटे कुणाल ने आईफोन के लिए आत्महत्या की थी। लेकिन कुणाल की मौसी पल्लवी ने इससे इनकार किया। पल्लवी ने कहा कि यह घटना मोबाइल फोन से जुड़ी नहीं थी। लोगों को ऐसी अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। लोग कुछ नहीं जानते।

इंडिया टुडे ने परिवार के हवाले से बताया कि कुणाल चाहता था कि उसके पैरेंट्स साथ रहें। हालांकि, उनके बीच तलाक हुआ था या नहीं, यह जानकारी सामने नहीं आई। उधर, DCP पंकज अतुलकर ने बताया कि परिवार में पिछले दो-तीन महीने से विवाद चल रहा था, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

हादसे से एक दिन पहले मां ने यूट्यूब पर रिश्तों को लेकर वीडियो पोस्ट किया था 21 अगस्त को बेटे के साथ जान गंवाने वाली मां संगीता चांदगुडे ने हादसे से एक दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर रिश्तों और प्यार की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था।

इसमें उन्होंने कहा था- जो व्यक्ति प्यार को महत्व नहीं देता, उसके लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है। कुणाल के परिवार में विवाद से जुड़े 2 दावे… संगीता के मायके वालों के मुताबिक: मुरलीधर और संगीता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसमें संपत्ति से जुड़े विवाद भी शामिल थे। कुणाल चाहता था कि दोनों के बीच मतभेद खत्म हों।

पिता के परिवार ने बताई अलग कहानी: मुरलीधर की बहन शोभा राजेंद्र मस्के ने दंपती के रिश्ते को लेकर अलग जानकारी दी। उनके मुताबिक, मुरलीधर और संगीता ने 22 साल पहले लव मैरिज की थाी। मुरलीधर के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे और शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। संगीता को ससुराल वालों ने कभी एक्सेप्ट नहीं किया।

हादसे वाले दिन का घटनाक्रम, 3 फोटोज में समझें...

पहाड़ी के किनारे 4 घंटे तक खड़ा रहा था कुणाल पिता बचाने के लिए आगे बढ़े, दोनों नीचे गिरे कुछ सेकेंड बाद मां भी पहाड़ी से कूद गई ----------------------- ये खबर भी पढ़ें: दावा-सिया ने चेतन से 4 महीने पहले सीक्रेट मैरिज की:गवाह बनी दो सहेलियों से पूछताछ जारी पुणे की वडगांव कोर्ट ने 3 जुलाई को सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया और चेतन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद अपन

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।