आईजी रेंज किरण एस. ने रायबरेली का दौरा किया:कानून-व्यवस्था, त्योहारों और मुख्यमंत्री के दौरे की समीक्षा कर दिए निर्देश
लखनऊ रेंज की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) किरण एस. ने शुक्रवार देर शाम 7:30 pmरायबरेली का दौरा किया। उन्होंने जिले में अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की तथा आगामी त्योहारों और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान, आईजी रेंज ने आगामी त्योहारों और कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। आईजी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजी किरण एस.
ने 24 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित रायबरेली दौरे के संबंध में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, रूट डायवर्जन और वीआईपी मूवमेंट का खाका तैयार किया, ताकि आम जनता को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
पुलिस अधिकारियों द्वारा सीयूजी (क्लोज्ड यूजर ग्रुप) नंबर न उठाने की शिकायतों पर आईजी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सीयूजी नंबर अधिकारियों को जनता से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए दिए गए हैं।
आईजी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी थानों और प्रशासनिक अधिकारियों को जनता की कॉल का त्वरित और सकारात्मक जवाब देना होगा। किसी भी परिस्थिति में आम नागरिकों की बात को अनदेखा न किया जाए और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
📡 स्रोत: NewsData.io