Aaj Ka Kark Rashifal : कर्क राशि वाले आज कह डालें दिल की बात, ऑफिस वालों के भी आएंगे अच्छे दिन

Aaj Ka Kark Rashifal 20 August 2026 : आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. दिनभर अनुराधा नक्षत्र, ऐंद्र योग और विष्टि करण का प्रभाव रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति कर्क राशि के लिए अच्छे संकेत दे रही है.
नैनीताल के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी लोकल 18 से बताते हैं कि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. जो जातक लंबे समय से अपने मन की बात नहीं कह पा रहे थे, वे आज अपनी भावनाएं सामने रख सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.
📡 स्रोत: NewsData.io