Aaj Ka Mausam: दिन में अंधेरा, रात में तबाही! UP-बिहार से दिल्ली तक 75 KM/H आंधी का प्रहार, मौसम पर IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून के बीच 20 अगस्त को देश के 21 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. IMD ने यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.
यूपी और आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बिहार में भी 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवा चलने की चेतावनी है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है.
पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात परेशानी बढ़ा सकते हैं. तमिलनाडु के कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है.
📡 स्रोत: News18 Hindi