देश

आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी

अगस्त 19, नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, ED की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के अलावा नई दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर चल रही है। जांच एजेंसी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई कर रही है। ED की टीमें आजम खान से जुड़े ट्रस्ट और मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित मामलों की जांच कर रही हैं।

छापेमारी के दौरान दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। एजेंसी की कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। फ़ाइल फ़ोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।