आजम खान के करीबियों पर शिकंजा, ED जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में करेगी जांच
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच आगे बढ़ने के साथ ही उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
जांच एजेंसी को हालिया छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों की पड़ताल में कथित तौर पर कुछ संदिग्ध और फर्जी फर्मों के बारे में अहम जानकारी मिली है.
इन फर्मों के जरिये बड़ी रकम के कथित डायवर्जन और संदिग्ध लेनदेन के सुराग मिलने की बात सामने आई है.
सूत्रों के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने पर कुछ अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई हो सकती है.
ED जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी में चंदे की रकम तथा सरकारी परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों के माध्यम से कराए गए निर्माण कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं की मनी लांड्रिंग एंगल से जांच कर रही है.
एजेंसी ने बीते महीने रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी.
सीए के घर-ऑफिस से मिले दस्तावेजों की पड़ताल
सहारनपुर में सीए दीपक गुप्ता के आवास और कार्यालय पर हुई तलाशी के दौरान ED ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए थे.
सूत्रों के अनुसार, इन्हीं दस्तावेजों की जांच में कई ऐसी फर्मों की जानकारी सामने आई, जिनके जरिये कथित तौर पर फर्जी लेनदेन दिखाकर रकम को दूसरी जगह डायवर्ट किया गया. जांच एजेंसी ने कुछ बैंक खातों का विवरण भी जुटाया है.
अब इन खातों में हुए संदिग्ध लेनदेन और संबंधित फर्मों के संचालन से जुड़े लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है.
सरकारी ठेके की रकम के डायवर्जन का आरोप
जांच के दायरे में यह आरोप भी है कि सरकारी परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों के फंड को कथित तौर पर निजी कांट्रेक्टर्स के माध्यम से ट्रांसफर किया गया.
इसका इस्तेमाल यूनिवर्सिटी-ट्रस्ट के लिए संपत्ति तैयार करने में किया गया. कुछ ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच हुए वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है.
ED अब दस्तावेजों, बैंक खातों और संबंधित फर्मों के बीच हुए लेनदेन को जोड़कर पूरे वित्तीय नेटवर्क की
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह विषय समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही जांच से संबंधित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें फर्जी फर्मों और अवैध धन प्रवाह का खुलासा हुआ है, जिससे राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे जनता का विश्वास बढ़ेगा और भ्रष्ट नेताओं पर सख्त कदम उठाए जाएंगे, साथ ही
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
कानूनी प्रक्रियाएँ समाज का आधार हैं; जब किसी पर आरोप लगे तो शांतिपूर्ण मार्ग अपनाना ज़रूरी है। जांच के दौरान मिली जानकारी से फर्जी फर्मों के जरिए धन का दुरुपयोग रोका जा सकता है, जिससे समाज में पारदर्शिता बढ़ेगी। नागरिकों को चाहिए कि वे साक्ष्य-आधारित साक्ष्य प्रस्तुत करें, न कि गुस्से में आकर हिंसा करें। इस प्रकार हम न्याय के साथ-साथ एकजुटता और विश्वास भी बनाए रख सकते हैं।