राज्य

आजीविका कैडरों की मांगों को लेकर सांसद आवास पर महाजुटान, मंत्री ने दिया सकारात्मक पहल का भरोसा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आजीविका कैडरों की मांगों को लेकर सांसद आवास पर महाजुटान, मंत्री ने दिया सकारात्मक पहल का भरोसा

Relevance: RUSH Slug: SANSAD AWAS MAHAJUTAN Short Headline: आजीविका कैडरों की मांगों को लेकर सांसद आवास पर महाजुटान, मंत्री ने दिया सकारात्मक पहल का भरोसा

Synopsis: लोहरदगा में मानदेय और अन्य मांगों को लेकर आजीविका कैडरों का सांसद आवास पर महाजुटान, सांसद ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से बात की, मंत्री ने एक माह में सकारात्मक निर्णय का दिलाया भरोसा। Category: Politics , Government , Planning , Women , Protest Deadline : 02 SEPTEMBER, LOHARDAGA

02 सितंबर, लोहरदगा: आजीविका कैडरों की मानदेय और अन्य मांगों को लेकर बुधवार को लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के आवास पर सैकड़ों महिला-पुरुष कैडरों का महाजुटान हुआ। झारखंड राज्य आजीविका ऑल कैडर संघ के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

कैडरों ने बताया कि वे वर्ष 2016-17 से जेएसएलपीएस के माध्यम से ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। महिलाओं को कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य-पोषण, बैंक लिंकेज, बीमा और कौशल विकास समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

संघ ने मानदेय बढ़ाकर 20,800 रुपये प्रतिमाह, 3 हजार रुपये कम्युनिकेशन भत्ता, पीएफ सुविधा, एचआर पॉलिसी का लाभ और मानदेय में हर साल 10 से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी समेत कई मांगें रखीं। इसके अलावा बीआरपी-एलएचसी की नियुक्ति में आरक्षण और बीमा सुरक्षा की भी मांग की गई।

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राज्य के करीब 56 हजार आजीविका दीदी-भैया ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कैडरों की मांगों के समर्थन में हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया। मामले को लेकर सांसद ने मौके पर ही ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से फोन पर बातचीत की और कैडरों की समस्याओं से अवगत कराया।

मंत्री ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करेगी और इस संबंध में निर्णय जेएसएलपीएस की बोर्ड मीटिंग में लिया जाएगा। उन्होंने करीब एक महीने के भीतर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। मंत्री के आश्वासन के बाद आजीविका कैडरों में खुशी का माहौल देखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के प्रति आभार जताया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।