आकलन वर्ष 2026-27 में 7.8 करोड़ से अधिक ITR फाइल हुए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 01, नई दिल्ली: देश में आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 31 अगस्त तक 7.8 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं।
आयकर विभाग के अनुसार पिछले आकलन वर्ष 2025-26 के लिए गैर-ऑडिट मामलों में रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2025 तक कुल 7.3 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए थे। वहीं 31 अगस्त, 2026 तक आकलन वर्ष 2026-27 के लिए रिकॉर्ड 7.8 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए हैं।
इसमें 31 जुलाई की निर्धारित अंतिम तारीख तक दाखिल किए गए 5.9 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न-1 और आयकर रिटर्न-2 भी शामिल हैं। विभाग के मुताबिक, 31 अगस्त, 2026, आकलन वर्ष 2026-27 के लिए उन करदाताओं के आयकर रिटर्न दाखिल करने की निर्धारित अंतिम तारीख थी, जिनकी कारोबार या किसी पेशे से आय है और जिनके खातों का ऑडिट नहीं होता है।
आयकर विभाग ने समय पर अनुपालन के लिए करदाताओं और टैक्स प्रोफेशनल्स का आभार जताया है। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर