मनोरंजन

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं

अनुपमा फेम गौरव खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा जल्द तलाक लेने वाले हैं. दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं. आकांक्षा ने रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में इसकी अनाउंसमेंट की थी. आकांक्षा के इस खुलासे से उनके फैंस शॉक्ड हो गए थे. अब ऑरी ने आकांक्षा और गौरव को लेकर रिएक्ट किया है.

इसके अलावा गौरव के बुली करने वाले शगुन के कमेंट पर भी ऑरी ने रिएक्ट किया है. एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया गया कि आकांक्षा और शगुन दोनों ने गौरव को लेकर निगेटिव कमेंट किए थे. दिलचस्प बात ये है कि शगुन और आकांक्षा दोनों एक ही टैलेंट एजेंसी से जुड़ी हैं.

आकांक्षा ने 'लॉकअप 2' में कहा था कि गौरव उनसे मिलने आए, इसकी जगह उनका कुत्ता आता तो ठीक था. वहीं शगुन ने कहा था कि गौरव ने उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 15' में बुली किया था. ऑरी ने किया गौरव का सपोर्ट

ऑरी ने इस पर कमेंट किया और लिखा, 'आकांक्षा सिर्फ गौरव के अच्छे नाम को काला कर रही हैं और गौरव की पॉपुलैरिटी का फायदा अपने व्यूज के लिए उठा रही है. कोई उन्हें जानता नहीं है.

मुझे ये भी नहीं पता था कि गौरव मैरिड है. हमने खतरों के खिलाड़ी के वक्त साथ में एक महीना केपटाउन में वैनिटी शेयर की. किसी अच्छे इंसान को टेस्ट करना और उसका फायदा उठाना बेशर्मी वाला बिहेवियर है.

ये लड़की असली सांप है और जहां तक शगुन की बात हैं मुझे पूरा यकीन है कि खतरों के खिलाड़ी के दौरान मैंने उसे गौरव से ज्यादा परेशान किया. उसे बुली करने में मजा आता था क्योंकि वो अच्छे रिएक्शन देती थी. हम अच्छे दोस्त हैं. हमें एंटरटेनमेंट की जरुरत है.'

ये भी पढ़ें- 'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन

<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/202

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।